top of page
Search

*अरेबियत प्रेस्टीज के ( मॅनेजींग डायरेक्टर ) मि. मुस्तफा ने लांच किया परफ्यूमम्स का नया रेंज.

  • ssoni43
  • Feb 26, 2025
  • 2 min read


. बेवर्ली हिल्स कंपनी के भारतीय पार्टनर मुकेश अग्रवाल और सुनील दत्त ने हर भारतीय तक ये परफ्यूम्स पहुंचाने के लिए बनाया खास मार्केटिंग प्लान*


मुंबई। पिछले तीस सालों से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के परफ्यूम्स मार्केट में धूम मचा रहा परफ्यूम ब्रांड अरेबियत प्रेस्टीज ने इंडियन मार्केट में भी अब अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। कंपनी ने भारत में अपने परफ्यूम की नयी रेंज नायला, बाहिया, हमदान, नश्वा और प्लेटिनम की नयी रेंज लाँच की है। ये सारे परफ्यूम की क्वालिटी से लेकर पैकेजिंग तक काफी बारीकी से ध्यान दिया गया है।

लॉंचिंग इवेंट के दौरान बेवर्ली हिल्स कंपनी के भारतीय मार्केटिंग पार्टनर मुकेश अग्रवाल और सुनील दत्त ने बताया कि वर्तमान में लोगों की सोच और क्ववालिटी अब पहले से ज्यादा एडवांस हो चुकी है। जरूरत है तो बस सही लोगों तक सही प्रोडक्ट पहुंचाने की। बहुत कम समय में हमारे बांड ने भारतीय ग्राहकों के दिलों में अपनी पहचान कायम की है।

अरेबियत प्रेस्टीज के ( मॅनेजींग डायरेक्टर ) मि. मुस्तफा ने बताया कि हमारे ब्रांड के परफ्यूम्स के लिए दुनियाभर के कई हिस्सों से बेहतरीन क्वालिटी के रॉ मटेरियल्स की आपूर्ति की जाती है। कई तरह के लैब टेस्ट और क्वालिटी चेक होने के बाद ही इसे ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया जाता है। कहा कि हमारा प्रोडक्ट ह्यूमन स्किन से जुड़े तमाम मानकों एवं इफ्रा स्टैंडर्ड पर खरा उतरने वाला है। यही वजह है कि बहुत कम समय में यह ब्रांड उपभोक्तओं की पहली पसंद के मामले में उच्च पायदान पर नजर आता है। इसकी शुरूआती कीमत 3000 से लेकर 8000 रूपये तक है। मुकेश अग्रवाल और सुनील दत्त ने बताया कि हम ग्राहकों के साथ-साथ रिटेलर्स के लए भी बेहतर प्राफिट मार्जिन की पेशकश कर रहे हैं।


 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post

©2019 by Soninews. Proudly created with Wix.com

bottom of page