
कपिल शर्मा को कनाडा सरकार और वहां की पुलिस पर भरोसा नहीं है। भारत में सुरक्षित और मुंबई पुलिस पर भरोसा
- ssoni43
- Nov 28, 2025
- 1 min read
सतीश सोनी मुंबई
कलाकार और कॉमेडियन कपिल शर्मा को कनाडा सरकार और वहां की पुलिस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। लेकिन उन्होंने कहा कि वह भारत में सुरक्षित हैं और उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। हाल ही में कनाडा के वैंकूवर में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर तीन बार गोलीबारी हुई, लेकिन किस्मत से कपिल उस समय मौके पर मौजूद नहीं थे।
इस घटना के बारे में कपिल शर्मा ने कहा कि कनाडा में मेरे होटल पर तीन बार गोलीबारी हुई, जहां अपराधियों को सरकार और पुलिस का कोई डर नहीं है। हालांकि, अब वहां की सरकार अपराधों पर रोक लगाने को लेकर गंभीर हो गई है और नए कानून बनाए जा रहे हैं। कपिल ने मुस्कुराते हुए कहा कि गोलीबारी हमले के बाद कपिल का रेस्टोरेंट और मशहूर हो गया है और उसका बिजनेस बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि वह भारत में सुरक्षित हैं और उन्हें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है और उन्होंने मुंबई पुलिस की बहादुरी को सलाम किया। हमले के बाद कपिल को मुंबई पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि किस किस को प्यार करू 2 में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया और तीन शादियां कीं, जो फिल्म में सिर्फ मनोरंजन के लिए था, उन्होंने यह भी कहा कि असल जिंदगी में अपनी पत्नी के प्रति वफादार रहना चाहिए। धर्मेंद्र को याद करते हुए वह इमोशनल हो गए और कहा कि वह द कपिल शर्मा शो में आने वाले पहले सेलिब्रिटी थे और उनकी मौत से उन्हें ऐसा दुख हुआ जैसे उन्होंने दूसरी बार अपने पिता को खो दिया हो।
.png)



Comments