top of page
Search

*'तू धड़कन मैं दिल' के BTS में दिखी आराध्या पटेल उर्फ "दिल" और सौरभ राज जैन की खास बॉन्डिंग!* स्टार प्लस एक बार फिर दिलों को छूने वाली कहानी लेकर आ रहा है अपने नए शो तू धड़कन मैं दिल के साथ।

  • ssoni43
  • Jun 21, 2025
  • 2 min read
स्टार प्लस एक बार फिर दिलों को छूने वाली कहानी लेकर आ रहा है अपने नए शो तू धड़कन मैं दिल के साथ। इस इमोशनल कहानी के केंद्र में है एक नन्ही सी बच्ची ‘दिल’, जिसकी ज़िंदगी मासूमियत, हिम्मत और ढेर सारे इमोशंस  से भरी हुई है।
स्टार प्लस एक बार फिर दिलों को छूने वाली कहानी लेकर आ रहा है अपने नए शो तू धड़कन मैं दिल के साथ। इस इमोशनल कहानी के केंद्र में है एक नन्ही सी बच्ची ‘दिल’, जिसकी ज़िंदगी मासूमियत, हिम्मत और ढेर सारे इमोशंस से भरी हुई है।

'दिल' एक खुशमिजाज़, जिज्ञासु और उम्मीदों से भरी छोटी सी बच्ची है — एक प्यारी सी सनशाइन गर्ल। उसके दिल में हिम्मत है और चेहरे पर हमेशा मुस्कान। वो अपने माता-पिता को ढूंढ़ने के सफर पर निकलती है। मुश्किल हालात में भी वो दुनिया को जिस नजर से देखती है, वो हर पल को जादू जैसा बना देता है।

ऐसे में, शो ‘तू धड़कन मैं दिल’ के सेट से नन्हीं आराध्या पटेल उर्फ दिल और सौरभ राज जैन की मस्ती भरी BTS झलक सामने आई है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दोनों की इस प्यारी केमिस्ट्री को देखकर फैंस अब यह जानने को उत्सुक हैं कि शो में इनका आपसी रिश्ता क्या होगा। हालांकि, इसकी सच्चाई तो आने वाले एपिसोड्स में ही सामने आएगी, लेकिन फिलहाल इनकी ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग चर्चा का विषय बन चुकी है।

अपनी दिल को छू लेने वाली कहानी और आराध्या पटेल संग टीवी की दुनिया में कृष्ण के नाम से जाने जानें वाले सौरभ राज जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ तू धड़कन मैं दिल दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह शो ज़िंदगी की मुश्किलों और खुशियों को एक नए नजरिए से दिखाता है, और याद दिलाता है कि प्यार और हौसले में कितनी ताकत होती है।

तो देखना न भूलिए तू धड़कन मैं दिल, 23 जून से हर शाम 7 बजे, सिर्फ़ स्टार प्लस पर। जुड़िए 'दिल' की इस खास जर्नी में, जहां हर धड़कन एक नई कहानी कहती है।

 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post

©2019 by Soninews. Proudly created with Wix.com

bottom of page