top of page
Search

पश्चिम रेलवे ने अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 के दौरान सघन टिकट जाँच अभियान के दौरान ₹ 117 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला

  • ssoni43
  • Feb 6, 2025
  • 1 min read

Mumbai

पश्चिम रेलवे पर सभी वास्तविक यात्रियों को परेशानी मुक्त, आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए, मुंबई उपनगरीय लोकल सेवाओं, मेल/एक्सप्रेस के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में लगातार सघन टिकट जाँच अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि बिना टिकट/अनियमित यात्रियों की समस्या पर लगाम लगाई जा सके। पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारियों की देखरेख में अत्यधिक प्रेरित टिकट जाँच दल ने अप्रैल 2024 से जनवरी, 2025 के महीनों के दौरान कई टिकट जाँच अभियान चलाए, जिससे 117.54 करोड़ रुपये की राशि वसूल की गई, जिसमें मुंबई उपनगरीय खंड से 38.10 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जनवरी, 2025 के दौरान, बिना बुक किए गए सामान के मामलों सहित 2.24 लाख बिना टिकट/अनियमित यात्रियों का पता लगाकर 13.08 करोड़ रुपये की राशि वसूल की गई। साथ ही, जनवरी के महीने में, पश्चिम रेलवे ने मुंबई उपनगरीय खंड पर 98 हजार मामलों का पता लगाकर 4.13 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला। एसी लोकल ट्रेनों में अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए लगातार औचक टिकट जांच अभियान चलाए जाते हैं। इन अभियानों के परिणामस्वरूप अप्रैल 2024 से जनवरी, 2025 तक लगभग 52,000 अनधिकृत यात्रियों को दंडित किया गया है और 172 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है। पश्चिम रेलवे आम जनता से उचित और वैध टिकटों के साथ यात्रा करने की अपील करती है।

 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post

©2019 by Soninews. Proudly created with Wix.com

bottom of page