top of page
Search

पाम बीच रोड पर स्पीड का कहर, कार ने खाईं 4-5 पलटियां, 2 गंभीर रूप से घायल

  • ssoni43
  • Jul 28, 2025
  • 1 min read

नवी मुंबई के पाम बीच रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने अपना कहर बरपाया है। सोमवार की रात करीब 2 बजे एक कार अनियंत्रित होकर चार से पांच बार पलट गई, जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में विस्तार से।

पाम बीच रोड पर चाणक्या सिग्नल के पास दर्दनाक हादसा हुआ। बेलापुर से वाशी की ओर जा रही यह कार तेज रफ्तार में थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिग्नल पार करते ही ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और कार कई बार पलटते हुए सड़क पर लगे एक पोल को तोड़कर उल्टी दिशा में जा गिरी।

इस हादसे में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत स्थिर लेकिन गंभीर है।

यह सड़क अक्सर तेज रफ्तार के लिए बदनाम रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि स्पीड लिमिट का पालन करें। दर्शकों, याद रखें, सड़क पर सुरक्षा सबसे जरूरी है। तेज रफ्तार से बचें।

 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post

©2019 by Soninews. Proudly created with Wix.com

bottom of page