top of page
Search

*राष्ट्रीय अग्निशमन खेलों के पहले दिन सेना की टीम ने जीते 23 पदक*

  • ssoni43
  • Mar 1, 2025
  • 1 min read

Nagpur

राष्ट्रीय अग्निशमन खेलों का तीसरा संस्करण 28 फरवरी 25 को त्यागराज खेल परिसर, नई दिल्ली में शुरू हुआ।

सेना आयुध कोर के 67 अग्निशमन कर्मियों का दल भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जिसका नेतृत्व पुलगांव के सीएडी ने किया है, जिसमें दक्षिणी कमान इकाइयों के 40 अग्निशमन कर्मी शामिल हैं।

पहले दिन सेना की टीम ने 23 पदक जीते हैं, जिसमें 4 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। खेल 02 मार्च 25 तक चलेंगे।

 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post

©2019 by Soninews. Proudly created with Wix.com

bottom of page