top of page
Search

विदेशी का परित्याग करें स्वदेशी अपनाए : कैट

  • ssoni43
  • Nov 30, 2025
  • 2 min read

स्वदेशी संकल्प यात्रा की तैयारी में लगी टीम कैट सतना

Mumbai

कॉन्फडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय खाद्य तेल व्यापारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर ठक्कर ने बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के “स्वदेशी अपनाओ – आत्मनिर्भर भारत बनाओ” के आह्वान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से कैट और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में देशव्यापी “स्वदेशी संकल्प यात्रा” की शुरुआत नागपुर से शुरू की गई है। प्रथम चरण में यह यात्रा महाराष्ट्र में नागपुर के विदर्भ क्षेत्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली एवं राजस्थान में घूमेगी तथा उसके बाद अन्य राज्यों में भी यह घूमेंगी।

इसी कड़ी में आज टीम कैट की एक आवश्यक बैठक मध्य प्रदेश के सतना में खेरमाई रोड स्थित कुर्ल आन होम में अशोक दौलतानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का शुभारंभ लोकसभा सांसद तथा कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक सतीश कुमार तथा तथा किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता विपुल त्यागी द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है ।

अशोक दौलतानी ने बताया कि इस यात्रा के ज़रिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान को देश के कोने कोने के बाजारों में ले जाया जाएगा तथा व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को स्वदेशी के प्रति जाग्रत किया जा रहा है।

संभागीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर अग्रवाल जी को रथयात्रा का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

रथयात्रा को सिमरिया चौक बस स्टैंड से स्वदेशी अपनाओ समृद्ध भारत बनाओं का उद्देश्य लेकर जनप्रतिनिधि व व्यापारियों द्वारा भगवा झंड़ी दिखा कर रवाना किया जायेगा।

रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण कर पन्नीलाल चौक पर एलईटी के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संबोधन किया जायेगा।

तत्पश्चात शहर के स्टेशन रोड़ सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए रथ को नागौद,उचेहरा, मैहर की ओर रवाना किया जायेगा।

यात्रा के दौरान विभिन्न शहरों में स्वदेशी बेचो- स्वदेशी खरीदो, के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कैट का उद्देश्य यह है कि स्वदेशी विचार को जमीनी स्तर तक ले जाया जाए और हर नागरिक को “स्वदेशी बेचो – स्वदेशी खरीदो” का संकल्प दिलाया जाए।

कैट के जिलाध्यक्ष मनोहर वाधवानी महामंत्री अभिषेक जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि यह यात्रा म प्र के 32 जिलों से होकर 30.12.25 को भोपाल पहुंचेगी।

जहां पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं म प्र कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल व महामंत्री राजीव खंडेलवाल जी अगवानी करेंगे।

*सतना रथयात्रा प्रभारी चंद्रशेखर अग्रवाल ने बताया कि सतना में दो दिवसीय कार्यक्रम के अन्तर्गत 13/14 दिसंबर को आयोजित है*।

कैट और स्वदेशी जागरण मंच ने इस पहल को अन्य प्रमुख संगठनों के साथ मिलकर एक जन आंदोलन में परिवर्तित करने का संकल्प लिया है।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वी सी भरतिया ने कहा “यह रथ केवल वाहन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का रथ है जो स्वदेशी विचारधारा, राष्ट्रीय गर्व और आर्थिक स्वतंत्रता का प्रतीक बनेगा। हर घर, हर बाजार और हर नागरिक को इस मुहिम से जोड़ना ही हमारा लक्ष्य है।”

*शंकर ठक्कर ने कहा कैट का उद्देश्य स्वदेशी अपनाओ और समृद्ध भारत बनाओं का है।*


 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post

©2019 by Soninews. Proudly created with Wix.com

bottom of page