top of page
Search

*विरार स्थित विद्युत प्रशिक्षण केंद्र, ईएमयू कारशेड द्वारा ‘रेलवे विद्युतीकरण के 100 वर्ष’ का जश्न मनाया गया*

  • ssoni43
  • Feb 7, 2025
  • 1 min read



भारतीय रेल के विद्युतीकरण की शुरुआत से लेकर आज तक के उल्लेखनीय सफर को चिह्नित करने के लिए रेलवे विद्युतीकरण के 100 साल पूरे होने पर विरार स्थित पश्चिम रेलवे के विद्युत प्रशिक्षण केंद्र, ईएमयू कारशेड में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह के हिस्से के रूप में 23 जनवरी से 3 फरवरी, 2025 तक विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। अधिकारियों, प्रशिक्षुओं, आसपास के इंजीनियरिंग कॉलेजों (वर्तक और विवा कॉलेज) के छात्रों, विरार कारशेड के कर्मचारियों और उनके बच्चों ने इन कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया, जिससे यह समारोह यादगार बन गया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ईएमयू कारशेड, विरार द्वारा ड्राइंग, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं और ‘कविता पाठ’ सहित कई आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया। उत्सव को जीवंत रखने के लिए कर्मचारियों, छात्रों और बच्चों ने प्रतियोगिताओं में पूरे मन से भाग लिया। रेलवे विद्युतीकरण के 100 साल पूरे होने की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के बारे में यात्रियों में उत्साह और जागरूकता फैलाने के लिए कारशेड में दो ईएमयू रेक (मेधा अंडरस्लंग और एल्सटॉम रेक) को सजाया गया था। कार्यक्रमों के समापन पर विद्युत प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने के लिए एक पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया।

 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post

©2019 by Soninews. Proudly created with Wix.com

bottom of page