top of page
Search

*स्टार प्लस लेकर आ रहा है भारत का पहला AI पॉवर्ड एपिक सीरीज 'महाभारत: एक धर्मयुद्ध'*

  • ssoni43
  • Oct 20, 2025
  • 2 min read

_Promo Link:_


स्टार प्लस, जियोस्टार और कलेक्टिव मीडिया नेटवर्क के सहयोग से, टेलीविजन के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने के लिए तैयार है। वे भारत की पहली AI-पावर्ड प्रीमियम एंटरटेनमेंट सीरीज़ 'महाभारत: एक धर्मयुद्ध' लॉन्च कर रहे हैं। ​यह भव्य पौराणिक गाथा 26 अक्टूबर से शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगी। इससे एक दिन पहले, 25 अक्टूबर को, इसका डिजिटल प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर होगा।

इस सीरीज के साथ, स्टार प्लस अपनी उस विरासत को आगे बढ़ा रहा है, जो पीढ़ियों से भारतीय दर्शकों के लिए बड़े और अनोखे मनोरंजन पेश करती रही है। महाभारत: एक धर्मयुद्ध भारतीय महाकाव्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत के साथ नए अंदाज में पेश करता है, जिसमें पौराणिक कहानी, टेक्नोलॉजी और इंसानी इमोशन है, जो भारतीय टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखा गया है।

100 एपिसोड की ये सीरीज पांडवों और कौरवों के बीच हुए उस अमर युद्ध को एक नए रूप में दिखाएगी। इसे इतनी खूबसूरती से बनाया गया है कि दर्शक भावनाओं और भव्यता दोनों में डूब जाएंगे। AI-आधारित स्टोरीटेलिंग के ज़रिए ये शो भारत की सांस्कृतिक विरासत और भविष्य की तकनीक के बीच एक अनोखा पुल बन रहा है।

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क के फाउंडर और ग्रुप सीईओ विजय सुब्रमण्यम ने कहा, “हममें से कई लोगों के लिए महाभारत सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि वो किस्से हैं जो हमने अपने माता-पिता और दादा-दादी से सुने हैं। ट्रेलर तो बस आने वाले अनुभव की एक झलक है, जो भावनाओं से भरा, भव्य और पूरी तरह डूब जाने वाला होने वाला है।”

जियो स्टार के सीईओ – एंटरटेनमेंट, केविन वाज़ ने कहा, “महाभारत: एक धर्मयुद्ध हमारे विश्वास का जश्न है, एक ऐसा संगम जिसमें अमर महाकाव्य और मशीन इंटेलिजेंस मिलकर नए भारत की आत्मा को पेश करते हैं। इस सीरीज़ के ज़रिए हम परंपरा और भविष्य के बीच एक पुल बना रहे हैं।”

महाभारत: एक धर्मयुद्ध के साथ स्टार प्लस एक और बड़ा कदम आगे बढ़ा रहा है, जहां दर्शकों को पौराणिकता और आधुनिकता का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। यह एक बार फिर साबित करता है कि नवाचार के इस दौर में महाकाव्य कहानियों की कोई सीमाएं नहीं होतीं।

 
 
 

Comments


Post: Blog2_Post

©2019 by Soninews. Proudly created with Wix.com

bottom of page